
महराजगंज: स्थानीय उपनगर सिसवा बाजार में गणेश महोत्सव बडी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कस्बे के सम्राट नगर में नगर की सबसे बड़ी 15 फीट की गणेश की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। विघ्नहर्ता एवं प्रथम पूज्य देवता श्री गणेश के महोत्सव का आगाज गुरुवार से हो गया है। बुधवार की देर रात मंदिरों से लेकर घरों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी: आसमान से गणपति पर नजर, 23 कैरेट सोने से सजे 70 किलो के विघ्नहर्ता
सिसवा नगर में कई स्थानों पर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने के लिए मूर्तियां मंगवाई गई है। सिसवा बाजार नगर में गणेश महोत्सव की शुरूवात सम्राट नगर में करीब तीन साल पहले की गयी था, तब से लेकर आज तक यहां हर साल गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। इस बार संस्कृत पाठशाला सम्राट नगर के नजदीक 15 फीट की भव्य औऱ आकर्षक मूर्ति स्थापित की गई है, जिसे देखने के लिये श्रद्धालु यहां दूर-दूर से पहुंच रहे है और गणपति का आशीर्वाद ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर विशेष: जागे दिल्ली वाले.. मनाएंगे इको-फ्रेंडली गणेशोत्सव
इस बार गणेश महोत्सव में कई संस्थाएं भाग ले रही हैं, जिनमें श्री श्री गणपती पूजा महोत्सव, हिन्दू कल्याण मंच समिति ने मूर्ति स्थापित करवाने का काम किया है। इस समिति में राहुल श्रीवास्तव, नन्दन सिंह, आशुतोष सिंह, शुभम सिंह, अभय दूबे समेत कई लोग शामिल हैं।
Published : 14 September 2018, 4:17 PM IST
Topics : Mahrajganj आयोजन गणपति महोत्सव भव्य महराजगंज सिसवा