
रांची: भारतीय क्रिकेट के बाद महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) झारखंड विधानसभा चुनाव में एक नई भूमिका निभाने जा रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा इसकी तैयारी जोरो से की जा रही है। अब महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया और टीवी के माध्यम से विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपील करेंगे।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के दौरान मतदान करने की अपील करते हुए नजर आएंगे। चुनाव आयोग द्वारा किये गये इस आग्रह को धोनी ने सहमति दे दी है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि सहमति मिलने के बाद विधानसभा चुनाव के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के फोटो और वीडियो का इस्तेमाल स्वीप प्रोग्राम के तहत आयोग के द्वारा इस्तेमाल किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि धोनी के द्वारा मतदाताओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील किए जाने से वोट प्रतिशत में इजाफा होगा। महेंद्र सिंह धोनी चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। माही
धोनी की लोकप्रियता
धोनी के लाखों प्रशंसक पूरे देश में हैं। ऐसे में चुनाव आयोग (Election Commission) ने धोनी की लोकप्रियता को देखते हुए उनकी फोटो और वीडियो के इस्तेमाल के लिए पत्र लिखा था। धोनी की सहमति के बाद चुनाव आयोग द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान माही की तस्वीर लगी पोस्टर को मतदान केंद्र से लेकर विभिन्न चौक चौराहों पर लगाने का निर्णय लिया गया है।
Published : 26 October 2024, 6:40 PM IST
Topics : Dynamite News jharkhand assembly election Mahendra Singh Dhoni Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash Politics trending news झारखण्ड विधानसभा चुनाव महेंद्र सिंह धोनी राजनीति