लखनऊ: गांधी आश्रम पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, चरखा चला बापू को किया याद, बापू के दिखाये रास्ते पर चलने का युवाओं से किया आह्वान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर गांधी आश्रम गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 2 October 2022, 1:26 PM IST
google-preferred

लखनऊ: महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को गांधी आश्रम गए। गांधी आश्रम में रखी महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने बापू को याद करते हुए चरखा चलाया। साथ ही युवाओं को महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने की बात कही। अखिलेश यादव ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर जोर देते हुए कहा कि हर युवा को उनका अनुसरण करना चाहिए।

पूरा देश रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। देश में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। 

दिल्ली स्थित बापू की समाधि राजघाट पर सुबह से ही उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है। 

Published : 
  • 2 October 2022, 1:26 PM IST