
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस को संदेह है कि यह हत्या का मामला है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मोखाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर को एक राहगीर ने मोखाडा-कसारा रोड पर वैतरना पुल के नीचे शव देखा और पुलिस को सूचित किया।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में सनसनीखेज तीहरे हत्याकांड के आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। व्यक्ति की उम्र 30 से 35 साल के बीच थी।
यह भी पढ़ें: महिला जज की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
अधिकारी ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जांच जारी है।
Published : 4 February 2024, 2:14 PM IST
Topics : case maharashtra murder Palghar Unidentified अज्ञात पालघर पुलिस महाराष्ट्र शव