
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आग लगने के कारण एक धागा विनिर्माण इकाई जल कर खाक हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ठाणे नगर निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि मंगलवार रात भिवंडी इलाके के काल्हेर में हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और रात करीब नौ बजकर 35 मिनट पर लगी आग पर करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Published : 15 November 2023, 11:01 AM IST
Topics : आग जलकर खाक ठाणे धागा विनिर्माण इकाई महाराष्ट्र