Site icon Hindi Dynamite News

Maharashtra News: कोल्हापुर में 450 लोग बीमार, जानिए कैसे हुई घटना

कोल्हापुर के गांव में 450 लोग बीमार पड़ गए हैं। जिन्हें लेकर फूड पॉइजनिंग का संदेह जताया जा रहा है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए अधिक जानकारी
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Maharashtra News: कोल्हापुर में 450 लोग बीमार, जानिए कैसे हुई घटना

नई दिल्ली: अमेरिका ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया जिसमें अवैध भारतीय अप्रवासियों को भारत वापस भेज दिया गया। अब इसी एक्शन पर कांग्रेस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। उनका कहना है कि भारतीय सरकार को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत करके निर्वासित व्यक्तियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक उपायों की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी और संजय सिंह ने भी राज्यसभा में इस मुद्दे पर कार्य स्थगन नोटिस दिया।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा 20,407 भारतीय अप्रवासियों को निर्वासित करने की प्रक्रिया भारतीय अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय और मानवीय तरीके से की जा सकती थी। वे चाहते हैं कि भारत सरकार इस मुद्दे पर राजनयिक चैनलों का उपयोग करे।

उप नेता गौरव गोगोई ने भी पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने भी लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि यह निर्वासन बेहद दुखद और अपमानजनक है। उन्होंने इस सदन से अपील की कि वह इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान दे, ताकि भारतीय नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार को रोका जा सके और उनकी गरिमा को बनाए रखा जा सके।

ट्रंप के विचारों पर आलोचना

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विचारों पर भी आलोचना की और कहा कि मोदी सरकार को इस पर अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया देनी चाहिए। कांग्रेस के नेता मणिकम टैगोर ने भी इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए कूटनीतिक हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर दिया।

Exit mobile version