महाराष्ट्र: अहमदनगर में पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति ने दो बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला

महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के एक गांव में पत्नी से झगड़ा होने के बाद गुस्साए 38 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दो बच्चों को एक कुएं में फेंककर कथित रूप से उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 August 2023, 8:55 PM IST

मुंबई: महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के एक गांव में पत्नी से झगड़ा होने के बाद गुस्साए 38 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दो बच्चों को एक कुएं में फेंककर कथित रूप से उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे करजात के अल्सुंदे गांव की है।

उन्होंने बताया कि आरोपी गोकुल क्षीरसागर का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह अपनी आठ साल की बेटी रुतुजा और चार साल के बेटे वेदांत को लेकर घर से निकल गया।

अधिकारी ने बताया कि गुस्से से आग बबूला आरोपी बच्चों को गांव के एक कुएं पर ले गया और उन्हें उसमें फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुं‍ची, लेकिन जब तक बच्चों को कुएं से बाहर निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Published : 
  • 7 August 2023, 8:55 PM IST

No related posts found.