
मुंबई: महाराष्ट्र में सियासी खींचतान जारी है। सियासी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है और पल-पल दावे-प्रतिदावे किये जा रहे हैं। बागी विधायकों के तेवर भी तीखे होते जा रहे हैं। गुवाहाटी में मौजूद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी विधायकों ने 'शिवसेना बालासाहेब' ग्रुप, नाम से नया समूह बना लिया है। हालांकि ग्रुप का औपचारिक ऐलान शाम को किया जायेगा। शिंदे गुट का कहना है कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ इस ग्रुप का विलय नहीं करेंगे।
जानकारी के मुताबिक बागियों ने एकनाथ शिंदे के हुई बैठक में अपने गुट का नाम भी तय कर लिया है। शिवसेना- बालासाहेब ठाकरे नाम के इस बागी गुट का आज शाम चार बजे तक औपचारिक ऐलान होने की संभावना है।
इस बात को खुद बागी नेता दीपक केसरकर ने भी कुछ निजी चैनलों से बातचीत में कहा है। खबर यह भी है कि शिवसेना के चुनाव चिन्ह को भी छीनने की तैयारी शिंदे गुट की तरफ से की जा रही है।
इस बीच आज शिवसेना की कार्यकारिणी की भी मुंबई में एक बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे भी पहुंचे हैं।
Published : 25 June 2022, 3:11 PM IST
Topics : Eknath Shinde maharashtra mla Political Crisis Shiv Sena Balasaheb एकनाथ शिंदे महराष्ट्र राजनीतिक पार्टी विधायकों शिवसेना