महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने 20 हजार आंगनवाड़ी कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी दी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राज्य में 20 हजार आंगनवाड़ी कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी दे दी गयी है और जल्द ही भर्ती शुरू की जायेगी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 January 2023, 11:02 AM IST

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राज्य में 20 हजार आंगनवाड़ी कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी दे दी गयी है और जल्द ही भर्ती शुरू की जायेगी।

मुख्यमंत्री शिंदे ने गुरुवार की शाम एक बैठक में कहा कि आंगनवाड़ी कर्मचारियों के लिए नए मोबाइल फोन, बीमा और वेतन वृद्धि के साथ-साथ कक्षाएं जल्द ही शुरू करने पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। 

उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा।(वार्ता)

Published : 
  • 13 January 2023, 11:02 AM IST

No related posts found.