Site icon Hindi Dynamite News

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में आज फडणवीस कैबिनेट का विस्तार, 32 मंत्री ले सकते हैं शपथ

महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली फडणवीस सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार रविवार को नागपुर में होने जा रहा है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में आज फडणवीस कैबिनेट का विस्तार, 32 मंत्री ले सकते हैं शपथ

मुंबई: महाराष्ट्र में आखिरकार सरकार गठन का दिन आ गया। भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन की नई सरकार का आज रविवार को विस्तार होने जा रहा है। इस दौरान करीब 30-32 नए मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना जताई गई है। गृह मंत्रालय को लेकर कसमकस जारी है।  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राज्य में होने जा रहा मंत्रिमंडल विस्तार इसलिए भी अहम है, क्योंकि महाराष्ट्र में राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर यानी कल से राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होने वाला है।

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार महाराष्ट्र के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हाल ही में (13 दिसंबर) राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग मुलाकात की थी।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा को 20-21 मंत्री पद मिलने की संभावना है। इसके बाद शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं।

गृह मंत्रालय को लेकर खींचतान जारी 
हालांकि गृह मंत्रालय को लेकर अब तक सहमति नहीं बन पाई है शिवसेना ने इस मंत्रालय पर अपनी दावेदारी जताई थी, लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं दिख रही। शिंदे गुट की ओर से पहले ही कई बार मुख्यमंत्री के कद के अनुरूप मंत्रालयों के आवंटन की बात कही जा चुकी है।

288 सीटों पर हुई थी महायुति की जीत
बता दें कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों में महायुति ने राज्य की 288 सीटों में से 230 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की। ​​भाजपा 132 सीटों के साथ सबसे आगे रही थी, उसके बाद शिंदे की शिवसेना 57 और पवार की एनसीपी 41 सीटों पर विजयी रही थी।

नागपुर में सियासी हलचल तेज
नागपुर, महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में इस हलचल मची है।  शीतकालीन सत्र से पहले हो रहा यह कैबिनेट विस्तार सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन मंत्री पद की शपथ लेता है और गृह मंत्रालय जैसे अहम विभाग किसे दिया जाएगा। 

Exit mobile version