
महराजगंज: पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आ या है। भैंस चराने गए एक युवक की रोहिन नदी में डूबने से मौत हो गई है। युवकी की मौत के उसके घर-गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक कैसे नदी में डूबा, अभी तक इसकी जानकारी नहीं है।
जानकारी के मुताबिक पुरंदरपुर थाने के रानीपुर गांव के टोला सुबेदारपुर निवासी 32 वर्षीय दुर्गेश यादव पुत्र परशुराम यादव हमेशा की तरह भैंस चराने गया हुआ था। रोहिन नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने दुर्गेश यादव के शव को देखा तो उसके बाहर निकाला गया। उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई।
दुर्गेश की मौत की खबर के बाद उसके गांव-घर में मातम का महौल है। वह रोहिन नदी में कैसे डूबा, इसकी जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Published : 9 June 2021, 10:53 AM IST
Topics : जांच पुरंदरपुर थाना पुलिस महराजगंज मौत रानीपुर गांव रोहन नदी