नारी सशक्तिकरण सम्मेलन समारोह में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

महराजगंज में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान योजना चलाई गई जिसके तहत खासकर महिलाओं को जागरूक किया गया और उन्हे यह भी बताया गया कि वह किस प्रकार से अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 December 2018, 5:35 PM IST

महराजगंज: सीएम योगी के द्वारा प्रदेश में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान योजना चलाई जा रही है। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान योजना का आयोजन किया गया। जिसके समापन समारोह में महिलाओं को जागरूक किया गया किया गया। वहां पर आई हुई महिलाओं को बताया गया कि आज के समय में महिलाएं राजनीति, पुलिस, अधीनस्थ व अन्य क्षेत्रों में पुरुषों से कदम ताल मिलाकर चल रही है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़े.. वृद्ध को आई गंभीर चोटें 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: पारिवारिक कलह की वजह से गर्भवती महिला ने 3 वर्षीय बच्ची के साथ खुद को जिंदा जलाया

समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान, विशिष्ट अतिथि गोरखपुर की पूर्व मेयर डॉ सत्या पाण्डेय, भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष मधु पाण्डेय, सदर महिला थानाध्यक्ष शीला यादव ने इसकी गरिमा बढ़ाई। छात्राओं को उनके स्वावलंबन के लिए इन्होंने अपना अनुभव साझा किया। जिसे सुनकर छात्राओं ने खूब तालियां बजाई।
 

Published : 
  • 18 December 2018, 5:35 PM IST