
बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में महिलाओं ने महिलाओं ने धूमधाम से ललई छठ का त्योहार मनाया। मिश्रौलिया गांव में स्थित राम जानकी मंदिर पर ललई छठ का त्योहार मनाने के लिए महिलाओं का अपार जनसमूह पहुंचा।
यह भी पढ़ें: DN Exclusive: 8 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को अदालत ने सुनायी मृत्यु होने तक सश्रम कारावास की सजा
डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, ललई छठ का त्योहार पुत्र प्राप्ति और पुत्र कल्याण के लिए मनाया जाता है। पुराणों में इस त्यौहार का काफी महत्व है इसके लिए महिलाएं दिन भर का व्रत रखती हैं और अपने अपने पुत्रों की लंबी उम्र की कामना करती है।
यह भी पढ़ें: महाराजगंज: पिछले 5 सालों से खराब पड़ा है ग्राम सभा का ट्यूबवेल, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध, परेशानी में किसान
इस त्यौहार में महिलाएं मिट्टी में कुश गाड़ कर उसकी पूजा करती है और सब को टीका लगाकर प्रसाद खिलाती जाता है। इसके बाद फिर महिलाएं इस त्योहार से जुड़ी देवी-देवताओं कहानियां बारी-बारी से सुनाती है।
Published : 17 August 2022, 6:22 PM IST
Topics : Lalai Chhath Maharajganj women उत्तर प्रदेश त्योहार धूमधाम बृजमनगंज महराजगंज राम जानकी मंदिर ललई छठ