Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: महिला ने पुल से लगाई मौत की छलांग, बही नदी की तेज धारा में, खोजबीन में जुटे गोताखोर, देखिये वीडियो

महराजगंज में सोमवार को एक महिला ने पुल पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी। महिला देखते ही देखते नदी की तेज धारा में बह गई। महिला की खोजबीन में अब गोताखोर जुटे हुए हैं। पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: महिला ने पुल से लगाई मौत की छलांग, बही नदी की तेज धारा में, खोजबीन में जुटे गोताखोर, देखिये वीडियो

महराजगंज: चेहरी के त्रिमुहानी पुल से एक महिला आज दोपहर नदी में कूद गई है। तेज बहाव होने के कारण महिला नदी की तेज धराओं में बहती देखी गई। महिला को बहता देख वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में सूचना पर पहुंचे गोताखोर नदी में महिला की खोजबीन में जुटे गये। अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने तक महिला का कुछ पता न चल सका।

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे के आसपास एक अज्ञात महिला पहले पुल के ऊपर चढ़ी और वहां से नदी में कूद गई है। काफी खोजबीन करने के बाद महिला नही मिल सकी है।

खबर लिखे जाने तक महिला का पता नहीं लगाया जा सका है। गोताखोर नदी में जाल फेककर महिला का पता लगाने की कोशिश कर रहे है। अभी तक यह भी पता नहीं चला कि आखिर वो महिला थी कौन? और वह नदी में कूदी क्यों?

Exit mobile version