
कोल्हुई (महराजगंज): योगी सरकार के बिजली व्यवस्था में सुधार के सख्त आदेश के वाबजूद भी जनपद में बिजली विभाग सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। भीषण विद्युत कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जीना दूभर हो गया है। कोल्हुई कस्बे सहित आसपास के गांवों में भीषण बिजली कटौती से आमजन का बुरा हाल हो गया हैय़ लोगों को बमुश्किल 6-7 घंटे ही बिजली मिल रही है,जिससे व्यापरियों,विद्यार्थियों, घर की महिलाओं और बच्चों में भारी रोष है!
बता दें कि अप्रैल माह के शुरूआत से ही गर्मी चरम सीमा पर पहुंच गई। इधर बिजली की लुकाछिपी से लोग बेहाल हो गए है। रात्री में बिजली सिर्फ 2-3 घण्टे ही मिल रही है, जिससे घर की महिलाओं और बच्चे गर्मी से तड़प रहे है। भीषण गर्मी और बिजली कटौती के कारण लोगों का रात काटना मुश्किल होता जा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी भी बिजली नहीं मिल पा रही है कि इनवर्टर और बैट्री चार्ज हो पाए। बिजली न होने के कारण दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। दिन में भी अघोषित बिजली कटौती से जहां व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, वहीं बिजली से चलने वाले उद्योग धंधे पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
Published : 28 April 2022, 6:32 PM IST
Topics : Electricity department Maharajganj power cut उत्तर प्रदेश ग्रामीण क्षेत्र बिजली विभाग बिजली व्यवस्था महराजगंज विद्युत कटौती