महराजगंजः यातायात जागरुकता अभियान-सड़क को न बनाये खेल का मैदान..

महराजगंज में यातायात जागरुता अभियान के तहत आज स्कूल परिसर में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें बच्चों को यातायात नियमों की और क्या दी गई जानकारी..

Updated : 15 November 2018, 3:47 PM IST
google-preferred

महराजगंजः यातायात जागरुकता अभियान के तहत आज वीरवार को सिसवा क्षेत्र के सबया स्थित कोठीभार में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। विद्यालय में छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों को जागरूक करते हुए थानेदार ने कहा कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाएं और यातायात संकेतों का पालन जरूर करें।        

यह भी पढ़ेंः महराजगंजः 12 साल बाद भी पुल का निर्माण अधूरा..विभाग व नेता कर रहे सिर्फ राजनीति  

 

 

बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देती पुलिस

 

यह भी पढ़ेंः महिलाओं पर जुल्म ढहाने वालों की आएगी शामत, SP महिला मोर्चा को DGP ने दिया आश्वासन  

उन्होंने बच्चों को सड़क पर खेल का मैदान न बनाने और अनुशासित तरीके से यातायात नियमों के पालन और सड़क पर पैदलपारपथ पर चलने को कहा। साथ ही सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल के बारे में भी बच्चों को जागरुक करते हुये कहा कि वह भी अपने आस-पास लोगों का यातायात नियमों को लेकर जागरूक करें। 

कार्यक्रम के दौरान जाम की समस्या से निबटने के लिए बच्चों व वाहन चालकों की सहभागिता पर बल दिया गया। पुलिस का कहना है कि स्कूलों में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से छात्र-छात्राएं जागरूक होती है और वो स्कूल से निकलक अपने आस-पड़ोस में लोगों को यातायात नियमों की बेहतर तरीके से जानकारी देते हैं। जिससे सड़क हादसों में भी कमी आयेगी।
 

Published : 
  • 15 November 2018, 3:47 PM IST

Related News

No related posts found.