देर रात तक महराजगंज के पड़री में हुई वोटिंग, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

महराजगंज शहर की नगर पालिका के बूथ संख्या 03 शिव नगर (पड़री) में मतदाताओं की भारी हुजूम रात के अंधेरे में मतदान के लिए लगा रहा। साढ़े 6 बजे तक यहां वोटिंग हुई। ये सभी मतदाता 5 बजे के पहले ही लाइन में लग गये थे। लिहाजा समय खत्म हो जाने के बावजूद भी इन्होंने वोट डाला।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 November 2017, 6:18 PM IST

महराजगंज: महराजगंज शहर की नगर पालिका के बूथ संख्या 03 शिव नगर (पड़री) में मतदाताओं की भारी भीड़ 5 बजे के बाद भी रात के अंधेरे में मतदान करती रही। पांच बजे के बाद लाइन में लगे इन सभी मतदाताओं ने देर शाम 6.30 बजे तक मतदान किया। इस दौरान यहां पर सभी प्रमुख प्रत्याशी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा बल की तैनाती यहां बढ़ा दी गयी थी।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: पीठासीन अधिकारी पर मतपेटिका लेकर भागने का आरोप, प्रत्याशियों ने दौड़ाकर पकड़ा 

 

प्रत्याशी भी रखे हैं पैनी नजर

पांच बजे मतदान का समय खत्म हो जाने के बावजूद भी मतदाताओं की लाइन लगी इसी कारण अभी तक मतदान जारी है।

लाइन में लगे मतदाता

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक यहां मतदान सकुसल समाप्त हो गया।

(महराजगंज जिले में निकाय चुनाव की पल-पल की अपडेट के लिए डाइनामाइट न्यूज़ का मोबाइल एप.. 9999450888 पर मिस्ड काल कर नि:शुल्क डाउनलोड करें)

Published : 
  • 29 November 2017, 6:18 PM IST