महराजगंज: कोल्हुई में साप्ताहिक बाजार से युवक की बाइक चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

कोल्हुई के साप्ताहिक बाजार से एक बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 24 August 2024, 11:37 AM IST
google-preferred

कोल्हुई (महराजगंज):(Maharajganj) उपनगर कोल्हुई के साप्ताहिक बाजार (Weekly Market) से एक बाइक (Bike) चोरी (Stolen) का मामला प्रकाश में आया है। बीते कई महीनों से बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं से आमलोगों का जीना मुहाल हो गया है। 

पूरा मामला 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार कोल्हुई उपनगर के साप्ताहिक बाजार शुक्रवार को परासखाड़ निवासी शत्रुध्न पुत्र रामवृक्ष यादव ने बताया कि अपनी स्प्लेंडर- प्रो UP56 M 1558 बाइक लेकर कोल्हुई बाजार करने आए थे। एक मस्जिद की गेट पर बाइक खड़ी कर बाजार करने चले गए। वापस आए तो उनके होश उड़ गये, मौके से उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दिया।

पुलिस का बयान

मामले में SO सत्येंद्र राय ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना मिली है जांच पड़ताल की जा रही है।

Published :  24 August 2024, 11:37 AM IST

Related News

Advertisement