
महराजगंज: जिले के लक्ष्मीपुर विकास क्षेत्र के बेलासपुर गांव में कोटेदार चार गांव के लोगों का राशन बांटता है। जिसमें वह लगातार मनमानी करता रहता है। आज फिर राशन कम देने के कारण ग्राहकों से कहासुनी हो गई। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र
महराजगंज के लक्ष्मीपुर विकास क्षेत्र के बेलासपुर गांव के राशन का कोटा अवतरुननिशा के नाम पर चलता है। जबकि महिला का पति बकसिस कोटे का राशन अपनी मनमानी तरीके बांटता है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हमने कई बार इसकी शिकायत कोटेदार व कुछ जिम्मदार लोगों से की है लेकिन कोटेदार के रैवये में कोई परिवर्तन नहीं आ रहा है। वह अपनी मनमानी से ही राशन वितरण करता है। जिसको लेकर आज एक ग्रामीण से कहा सुनी हो गई जिसका वीडियो भी वायरल हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ से कोटेदार पति बकसीस ने बताया कि लोग गलत आरोप लगा रहे है। कई लोगो का फर्जी राशन कार्ड बनवा कर राशन देने का दवाब बनाते रहते है। इस लिए हमारी शिकायत करते रहते हैं।
Published : 24 August 2019, 6:43 PM IST
Topics : kotedaar Maharajganj ration Dealer uttar pradesh Video Viral उत्तर प्रदेश कोटेदार महराजगंज राशन डीलर वीडियो वायरल