सिसवा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह का जोरदार प्रचार, जनता में भी जोश

महराजगंज जनपद की 317 सिसवा विधानसभा सीट से सपा गठबंधन प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल के समर्थन सपा के दिग्गज नेता सुनील सिंह का प्रचार अभियान जोरों पर है। इस दौरान जनता में भी भारी जोश देखा जा रहा है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 17 February 2022, 5:41 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद की 317, सिसवा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी, सुभासपा, जनवादी पार्टी (सो), अपना दल (क) गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल  के समर्थन में पार्टी के दिग्गज नेता सुनील सिंह के नेतृत्व में प्रचार अभियान जोरों पर है। सुनील सिंह समेत तमाम सपा नेताओं ने सुशील कुमार टिबड़ेवाल  की जीत सुनिश्चित करने के लिये पूरी ताकत झोंक दी है। 

सपा गठबंधन के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के समर्थन में जनता के बीच पार्टी के दिग्गज नेता सुनील सिंह

सुशील कुमार टिबड़ेवाल  के पक्ष में पार्टी नेता और कार्यकर्ता अपनी रात-दिन एक किये हुए हैं और हर गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। सुनील सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता सिसवा विधानसभा के कई गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

सपा गठबंधन के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल को युवाओं का भी समर्थन

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के पक्ष में घर, पूर्व मंत्री की साफ़-सुथरी छवि के चलते जनता में भी भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। कई क्षेत्रों में सुशील कुमार टिबड़ेवाल के पक्ष में जनता द्वारा जयकारे लगाये जा रहे हैं और उनको जीत की अग्रिम बधाई दी जा रही है।

सपा गठबंधन के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के प्रचार अभियान के दौरान लोगों में भी भारी जोश 

सुनील सिंह के अलावा सपा जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन और सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के पक्ष में जबरदस्त चुनाव प्रचार किया जा रहा है। पूर्व मंत्री की साफ़-सुथरी छवि के चलते जनता में भारी उत्साह है। 

317, सिसवा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल के समर्थन में गुरूवार को ग्राम सभा पिपरिया, ग्राम सभा भेड़िया, ग्राम सभा मोजरी, ग्राम सभा विशुनपुरा, ग्राम सभा खोनहौली, ग्राम सभा जैश्री समेत दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क अभियान जारी है।   

गांव-गांव, गली-गली में छाये सुशील कुमार टिबड़ेवाल 

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, सपा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में भी अलग प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर बिंदु कन्नौजिया, युवजन सभा के ज़िला अध्यक्ष अमरजीत साहनी के अलावा दिग्विजय गुप्ता, सिंटू यादव, धीरज यादव, रितिक, रोशन पासवान, रवि प्रताप यादव,संदीप गुप्ता, दिनानाथ पांडेय, रवि गुप्ता, जमालुद्दीन, दुर्गेश चौधरी, देवेन्द्र भारती, गोपाल भारती, सिंहासन पासवान, दुख्खी भारती, मीना भारती, सहोदरा देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।  

Published : 
  • 17 February 2022, 5:41 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement