महराजगंज: पुलिस अधीक्षक ने नारी सुरक्षा जागरूकता रैली का किया शुभारंभ

नारी सुरक्षा को लेकर आयोजित जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक महराजगंज आरपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली के माध्यम से छात्राओं व महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराधों के सम्बन्ध में कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गयी और उन्हें इसके प्रति जागरूक किया गया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 December 2017, 5:26 PM IST

महराजगंज: नारी सुरक्षा को लेकर आयोजित जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर स्कूली छात्राओं और महिलाओं से उनके खिलाफ होने वाले किसी भी तरह के अन्याय के खिलाफ खुलकर सामने आने और पुलिस की मदद लेने की अपील की।

 

इसी मौके पर पुलिस ने महिला सुरक्षा के लेकर चलायी जा रही सेवाओं- महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी 100, महिला सम्मान प्रकोष्ठ व अन्य महत्त्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी दी गयी। इस रैली के माध्यम से छात्राओं व महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराधों के सम्बन्ध में कानूनी प्रावधानों के विषय में जानकारी दी गयी और उन्हें इसके प्रति जागरूक किया गया।

कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा नारी सुरक्षा एवं जागरूकता रैली के माध्यम से महिलाओं व छात्राओं  को उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने हेतु संदेश दिया गया।  
 

Published : 
  • 9 December 2017, 5:26 PM IST

No related posts found.