हिंदी
महराजगंजः जिले में कानून व्यवस्था के लिए शासन के मानकों पर पुलिस कर्मियों को सक्रिय करने के लिए एसपी प्रदीप गुप्ता ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
कानून व्यवस्था को चुस्त बनाए रखने के लिए एसपी प्रदीप गुप्ता सोमवार की सुबह पूरे जिले की चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नगर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने को ले कर कप्तान ने इन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि चेकिंग अभियान चला रहे थें, उन्होंने वायरलेस पर जानकारी भी दी थी। लेकिन नगर चौकी इंचार्ज और उनके सिपाही भी सड़क पर नहीं दिखे। बल्कि कमरे में बैठकर फोन चला रहे थे। जिसके कारण ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तत्काल नगर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया।
Published : 27 September 2021, 12:03 PM IST
Topics : Maharajganj SP Pradeep Gupta uttar pradesh उत्तर प्रदेश एसपी प्रदीप गुप्ता महराजगंज लाइन हाजिर