हिंदी
महराजगंजः जिला खेल कार्यालय द्वारा नारी मिशन शक्ति के अंतर्गत जिलास्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता 2020 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलधिकारी उज्जवल कुमार ने किया।
इस खेल में जिले के सैकड़ों प्रतिभागी लड़के और लड़कियों ने भाग लिया था। सूरज जायसवाल ने प्रतियोगिता में हिस्सेदारी निभाते हुए घुघली निवासी रितुराज ब्लैक बेल्ट से मुकाबला कर द्वितीय स्थान सिल्वर मेडल जीता है।

मेडल जीत सूरज जायसवाल ने बृजमनगंज क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिले के क्रिडाधिकारी द्वारा सूरज जायसवाल पुत्र स्वं सत्यनारायण जायसवाल को सिल्वर मेडल पहनाकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Published : 28 December 2020, 1:43 PM IST
Topics : Maharajganj silver medal uttar pradesh उत्तर प्रदेश खेल कार्यालय ताइक्वांडो बृजमनगंज महराजगंज सिल्वर मेडल