महराजगंज: छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस तहरीर

पनियारा थाना क्षेत्र में एक छात्रा से मनचलें युवकों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आ रहा है। पीड़ित छात्रा ने परिजनो के साथ इस मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 December 2017, 1:16 PM IST

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुआँचाप में कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि छात्रा खेत में राख फेंकने के लिए जा रही थी, इसी बीच कुछ मनचलें लड़कों ने उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। छात्रा के परिजनो ने घटना के बाद आरोपी युवकों की जमकर धुनाई कर ड़ाली।

पीड़ित छात्रा ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। घटना के 3 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नही हो सका था। यह घटना 2 दिसंबर की है। छात्रा से छेड़छाड़ क बाद आरोपी युवकों का सामना पीड़िता के परिजन से हुआ, जिसके बाद गुस्साये परिजनों ने आरोपी युवकों की धुनाई भी कर दी। 

पुलिस इस मामले में कार्यवाही करने के बजाये दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का भरपूर प्रयास कर रही है। 
 

Published : 
  • 5 December 2017, 1:16 PM IST

No related posts found.