
महराजगंज: यूपी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नियोजन विभाग ने सभी जिलों में प्रभारी मत्रियों को नियुक्त कर दिया है। इसी क्रम में खेल युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी को महराजगंज का जिम्मा सौंपा गया है।
वहीं पास के ही जिला और सीएम योगी आदित्यनाथ के हृदय के सबसे करीब रहने वाले गोरखपुर के लिए मंत्री रमापति शास्त्री को नियुक्त किया गया है।
गोरखपुर मंडल के दो और जिलों में से देवरिया में श्रीराम चौहान और कुशीनगर में मुकुट बिहारी वर्मा को नियुक्त किया गया है।
Published : 29 August 2019, 12:23 PM IST
Topics : CM Yogi District Planning Committee Maharajganj Ministry uttarpradesh उत्तर प्रदेश जिला योजना समिति मंत्रिमंडल महराजगंज सीएम योगी