
महराजगंज: लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए मतदाताओं को तरह-तरह से जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद अंतर्गत थाना ठूठीबारी के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली
इस दौरान बच्चों ने बताया कि मतदान हम सबका अधिकार है। इस अधिकार का प्रयोग सभी बेहतर सरकार चुनने में जरूर करना चाहिए।
मतदान जागरूकता के तहत रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने नारा लगाते हुये कहा कि 'आधी रोटी खाएंगे, वोट डालने जायेंगे'। साथ ही लोंगों से मतदान करने का अपील भी किया।
Published : 28 April 2019, 3:14 PM IST