हिंदी
महराजगंज: जनता इंटर कालेज की दर्जनों छात्राओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर आ कर विद्यालय द्वारा सुविधा शुल्क के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की। छात्राओं ने बोर्ड फार्म में नाम सम्मिलित करने की गुहार लगाई। उन्होने कहा ऐसा नही होने पर उनको अपना भविष्य अधर में लटकता दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: दबंगों ने महिला को पीट-पीटकर किया घायल.. पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पकड़ी नौनियां में एक जनता इंटर कालेज है। जहां पर बोर्ड फार्म में नाम डलवाने को लेकर विद्यालय प्रशासन ने प्रति छात्र से 1000 रुपये की मांग किया था। छात्रों ने पैसा जमा भी कर दिया था, लेकिन उसके बाद भी छात्रों का नाम बोर्ड फार्म में नही सम्मिलित किया गया।
अब विद्यालय प्रशासन द्वारा द्वारा दोबारा प्रति छात्र 1500 रुपये की मांग कर रहे है। और धमकी भी दे रहे है कि यदि पैसा नही मिलेगा तो तुम लोगो का नाम बोर्ड फार्म में नही जाएगा। गरीब छात्राओं ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। इनकी लड़ाई छात्र संघ ने मदद न मिलने तक लड़ने का ऐलान किया है।
Published : 14 January 2019, 5:17 PM IST
No related posts found.