महराजगंज: पूर्व मंत्री सुशील कुमार के आवास पर पहुँचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल

पूर्व मंत्री सुशील कुमार के जनपद मुख्यालय स्थित आवास पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पहुँचे। यहाँ उनका सपा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, जिसे देख प्रदेश अध्यक्ष गदगद हो गए। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में देखें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 February 2019, 6:38 PM IST

महराजगंज: गुरुवार दोपहर किसान जनाक्रोश रैली को संबोधित करने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के आवास पर पहुँचे जहाँ समाजवादी पार्टी सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादते हुए जबरदस्त सम्मान और स्वागत किया।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पूर्व मंत्री सुशील कुमार के पौत्र निर्भीक टिबड़ेबाल के साथ

इस क्रम में पूर्व मंत्री सुशील कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष को बुके दे कर और शाल ओढ़ाया और स्वागत सम्मान किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के बीच आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई कि जिसे भी हाईकमान टिकट देगा उसको सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटकर चुनाव जिताने के लिए काम करेंगे।

पूर्व मंत्री सुशील कुमार के आवास पहुंचा सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का काफिला

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश यादव, सत्यपाल यादव, किसान सिंह, चिराग खान, विमलेश पटेल, समसुद्दीन, पारस यादव, सहित सैकड़ो समाजवादी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published : 
  • 28 February 2019, 6:38 PM IST

No related posts found.