महराजगंज: गुम हुए लाखों के मोबाइल फोन को पुलिस ने किया उनके मालिकों के हवाले, सराहनीय काम की हो रही चर्चा

महराजगंज जिले में पुलिस की सर्विलांस टीम ने एक सराहनीय काम किया है। जिले के अलग-अलग जगहों से गुम हुए लाखों के मोबाइल फोन को ढूंढ कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा दिया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 27 July 2022, 4:42 PM IST
google-preferred

महराजगंज: पुलिस की सर्विलांस टीम ने एक सराहनीय काम किया है। जनपद के अलग-अलग जगहों से खोये हुए 55 मोबाईल फोन को ढूंढ कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों के हवाले कर दिया है।  

बरामद किए गए 55 मोबाईल फोन की कीमत लगभग 7,26,881 रूपये है। 

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक को लोगों ने खोये हुए मोबाइल फोन्स के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस टीम को गुम हुए सभी मोबाइल फोन्स को ढूंढने का निर्देश दिया था।

उक्त आदेश के क्रम में प्रभारी सर्विलांस अनघ कुमार मय टीम ने अथक प्रयास करके खोये हुए सभी मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद कर लिया। सर्विलांस टीम द्वारा कुल 55 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 7,26,881 रूपये है। 

बरामद हुए मोबाईल फोन

मोबाईल फोन की बरामदी के बाद बुधवार को उन्हें वास्तविक मालिकों दे दिया गया। अपने गुमशुदा मोबाइलों को फिर से पाकर सभी वास्तविक मालिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गुम हुए अपने मोबाईल फोन को वापस पाकर खुश हुए लोगों ने महराजगंज पुलिस को धन्यवाद व्यक्त किया। 

सर्विलांस टीम

1. उ.नि. अनघ कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल
2. हे. का. सुभाष सिंह सर्विलांस सेल
3. का.  चंद्रशेखर यादव सर्विलांस सेल
4. का.  सुधीर कुमार यादव सर्विलांस सेल
5. का. सूरज गुप्ता सर्विलांस सेल

Published : 
  • 27 July 2022, 4:42 PM IST

Advertisement
Advertisement