
बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई है। वहीं पुलिस भी चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। थानाध्यक्ष संजय दुबे जब से बृजमनगंज थाने की कमान संभाले हैं, तबसे चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर आए दिन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस इन्हें पकड़ने में नाकाम है। 14 अगस्त की शाम प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर के पुजारी पूजा अर्चना कर मंदिर का गेट बंद कर सोने चले गए थे। नांव के सहारे मंदिर के पीछे के रास्ते से पहुंचे चोरों ने पिछले चैनल का ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश कर लिया था। उसके बाद चोरों ने मंदिर में रखे गए चार दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी निकालने के साथ ही चार बड़ी दान पेटी को भी अपने साथ उठा ले गए थे।
पुलिस मामले की छानबीन की बात कर रही है लेकिन वह अभी तक फेल ही साबित हुई है। वही क्षेत्र में अन्य बड़ी चोरी की घटनाएं भी हुई। चोरी की बढ़ती घटनाओं के चलते लोग दहशत में हैं।
ग्रामीणों की मानें तो चोरी के एक भी मामले का खुलासा न होने के कारण ही चोरों के हौसले बुलंद हैं। इसी तरह से चोरी की घटनाएं होती रहीं तो आने वाले दिनों में पुलिस पर से ग्रामीणों का विश्वास उठ जाएगा।
Published : 5 September 2020, 7:32 PM IST
Topics : अपराधी चोरी जनता पुलिस बृजमनगंज थाना मंदिर महराजगंज लेहड़ा देवी मंदिर