
महराजगंज: सातवें और आखिरी चरण के लिए 19 मई को मतदान होना है। जिसके लिए भोजपुरी सिने स्टार और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मंगलवार को महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में आजाद नगर मोहल्ले में एक जनसभा को संबोधित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा यह देश का चुनाव है इसलिए लोग नरेंद्र मोदी को चुनें क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा के जवान से लेकर खेत खलिहान और घरों की महिलाओं तक के हित में काम किया है।
अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री को फिर से बागडोर देने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव चल रहा है अब देश की बारी है देश के लोग देश के सबसे बड़े हीरो नरेंद्र मोदी को बागडोर सौंपकर लूट खसोट करने वालों को सत्ता से दूर रखें। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास कोई चेहरा ही नहीं है जिसे प्रधानमंत्री पद के लिए वह सामने करें।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर चुनावी तीर छोड़े। उन्होंने कहा जो देशद्रोहियों को बचाने के लिए देशद्रोह का कानून ही खत्म कर देना चाहते हैं क्या उन्हें देश चलाने को दिया जा सकता है। शायद उन्हे नहीं मालूम कि अब देश आतंवाद और आतंक के पनहगारों से ढंग से निपटने के लिए तैयार है। अब हमारी सेना घर में घुसकर मारती है।
इसलिए जगह जगह बस एक ही शोर सुनाई दे रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार। साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।
Published : 14 May 2019, 7:36 PM IST
Topics : दिनेश लाल निरहुआ नरेंद्र मोदी पंकज चौधरी प्रधानमंत्री भाजपा भोजपुरी सिने स्टार मतदान महराजगंज