
महराजगंज: जिले के फरेंदा रेलवे स्टेशन के गणेशपुर ढाला रेलवे ट्रैक के बगल में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। घर से टहलने निकले लोगों ने जैसी ही शव देखा तो तुरंत मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 33 वर्षीय कमलेश पुत्र हरिप्रसाद साहनी निवासी ग्राम गणेशपुर वार्ड नंबर-4 के रूप में हुई।
मृतक कमलेश के पिता हरिप्रसाद साहनी ने बताया कि मेरा पुत्र घर से मजदूरी करने के लिए सुबह ट्रेन से बढ़नी जा रहा था। ट्रेन से गिरने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक कमलेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published : 30 July 2024, 1:15 PM IST
Topics : death Laborer Maharajganj Train ट्रेन थाना पोस्टमार्टम फरेंदा महराजगंज रेलवे