

जनपद महराजगंज के निचलौल नगर स्थित उज्जवल हॉस्पिटल का न्यायालय के आदेश पर शनिवार को सील ऑपरेशन थिएटर का ताला खोल दिया गया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
निचलौल (महराजगंज): जनपद महराजगंज के स्थानीय नगर स्थित उज्जवल हॉस्पिटल का न्यायालय के आदेश पर शनिवार को सील ऑपरेशन थिएटर का ताला खोल दिया गया।अस्पताल खोले जाने की जानकारी संचालक राजन कुमार गुप्ता ने दी।
अस्पताल संचालक ने कहा
संचालक राजन गुप्ता ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को बताया कि निचलौल नगर के चमनगंज पुल के पास उज्जवल हॉस्पिटल का संचालन करते हैं। सभी वैद्य कागजात होने के बावजूद भी वर्ष 2022 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने न्यायालय में याचिका दायर कर विभाग द्वारा गलत तरीके से अस्पताल सील करने का आरोपी लगाया था। जिस मामले में सबूत के आधार पर न्यायालय ने 19 सितंबर को अस्पताल की ओटी खोलने का आदेश जारी किया था। इसके बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल के ओटी को खोल दिया गया। संचालक राजन गुप्ता ने बताया कि उनका अस्पताल पंजीकृत है।जहां सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध है और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा भी उपलब्ध है।