हिंदी
महराजगंजः साइबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेक लिंक को क्लिक करने पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्राड कर उनके बैंक खाते से उनकी जमा रकम को निकाल लिया था। पर्सनल डाटा हैक करके आनलाइन इस फ्राड के मामले में पीड़ितों ने इसकी शिकायत संबंधित थानों व साइबर क्राइम में दर्ज कराई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चार पीड़ितों को उनके रूपए वापस दिलाए गए।
इनके रूपए मिले वापस
पीड़ित सुमित कुमार पांडेय परतावल थाना श्यामदेउरवा से कुल 1 लाख 68 हजार 798 रूपए का फ्राड हुआ था। चंद्रविजय सिंह कार्यालय विशेष अभियोजन सूचना शाखा से कुल 64500 का फ्राड एवं अमीरूल्लाह पुत्र मनौवर निवासी धनेवा धनई गबडुआ थाना कोतवाली से 42 हजार रूपए तथा जनार्दन उपाध्याय पुत्र तारा उपाध्याय निवासी लक्ष्मीपुर महंथ नेबुईया थाना घुघली से बीस हजार रूपए साइबर ठगों ने ठग लिए थे। साइबर सेल ने इन चारों पीड़ितों के कुल 2 लाख 95 हजार 298 रूपए आनलाइन पीड़ितों के खाते में वापस कराए हैं। पीड़ितों ने साइबर टीम को धन्यवाद दिया है।
Published : 10 August 2024, 6:48 PM IST