महराजगंज: नौतनवा क्षेत्र में मस्ती में घूमता दिखा तेंदुआ, CCTV में कैद, लोगों में भारी दहशत, देखिये VIDEO

यूपी के महराजगंज जनपद में नौतनवा थाना क्षेत्र में उस समय के बाद से हड़कंप मचा हुआ है, जबसे एक तेंदुए को खुलेआम घूमते देखा गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 December 2022, 12:12 PM IST

महराजगंज: जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक तेंदुए को खुलेआम घूमते देखा गया। मस्ती में घूमता तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हो गया। मामले की जानकारी होने के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग को मामले को की जानकारी दे दी गई है। तेंदुए की तलाश जारी है, ताकि उसके रेसक्यू किया जा सके। 

तेंदुए को शनिवार तड़के 3 बजे नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा गाँव के चौराहे पर आराम से विचरण करते देखा गया। इसके बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक वन विभाग के लोग मौके पर पहुँच रहे है। जल्द ही तेंदुए को ढ़ूंढ़कर रेसक्यू किया जा सकता है। 
 

Published : 
  • 17 December 2022, 12:12 PM IST

No related posts found.