Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज में बाढ़ के साथ बढ़ा जलजनित बीमारियों का खतरा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा मेडिकल टीम ने किया। इसके बाद यह आशंका जताई जा रही है कि यहां जलजनित बीमारी और संक्रमण तेजी से फैल सकते हैं।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज में बाढ़ के साथ बढ़ा जलजनित बीमारियों का खतरा

महराजगंज: यहां जारी बाढ़ के कहर का दुष्प्रभाव अब कई रूपों सामने आ सकता है। लाखों रूपये की खड़ी फसल और घरेलू सामान की हानि के अलावा यह बाढ़ इस क्षेत्र में जलजनित बीमारियों के रूप में अपना कहर बरपा सकती है। मेडिकल टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि यहां जलजनित बीमारी और संक्रमण तेजी से फैल सकता है, जिसके भयंकर परिणाम यहां की जनता को भुगतने पड़ सकते है।

VIDEO: महराजगंज में बाढ़ का कहर जारी, फरेंदा से टूटा सड़क संपर्क

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने की महराजगंज डीएम से बात, बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

हालांकि प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों के अलावा लोगों के स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखकर सभी जरूरी कदम उठा रहा है। लेकिन बाढ़ से उपजे हालातों के सामने स्वास्थ्य संबंधी उपाय फिलहाल नाकाफी साबित हो रहे हैं। माना जा रहा है कि बाढ़ अपनी त्रासदी की भयंकर निशानियां महामारी के रूप में भी यहां छोड़कर जा सकती है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: बाढ़ ने बरपायी आफत, किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: तस्वीरों में देखिये महराजगंज में बाढ़ से मची तबाही

स्वच्छ पानी की उपलब्धता भी यहां एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। बाढ़ के बाद इसके परिणाम मलेरिया, टायफाइड, डेंगू, डायरिया, डिहाइड्रेशन जैसी तमाम जलजनित बीमारियों से उपजने वाले संक्रमण के रूप में सामने आ सकती है। जाहिर सी बात है कि बाढ़ के पश्चात संक्रमण की स्थिति बढ़ सकती है और स्वच्छता के अभाव में कई तरह की बीमारियां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फैल सकती है।

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 

Exit mobile version