
महराजगंज: जनपद में एक बार फिर अवैध बालू खनन माफियाओं का कारोबार दिखने लगा है। बिना बालू घाट आवंटित होने के बावजूद भी सरहदी इलाकों समेत कई जगहों पर अवैध बालू खनन जारी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार नौतनवा क्षेत्र भ्रमण के लिए कजरी चौराहे के पास पहुंचे ही थे की नदी की तरफ से ट्रैक्टर ट्रॉली पर बालू आता दिखाई दे दिया।
इस मामले में तहसीलदार द्वारा रोककर पूछताछ की गई, लेकिन लेकिन कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाने के कारण अवैध बालू को जब्त करते हुए नौतनवा पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
Published : 9 September 2024, 11:49 AM IST
Topics : Dynamite News illegal sand mining Maharajganj Nautanwa अवैध बालू खनन तहसीलदार नौतनवा महराजगंज