
महराजगंज: जनपद में रामनवमी के खास मौके पर नगर के दुर्गा मंदिर में भगवान राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। राम जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के साथ पूरा नगर राममय हो उठा।
इस मौके पर सभी लोगों के सुख, समृद्धि और आरोग्य की भी भगवान श्री राम से कामना की गई।
दुर्गा मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुशील कुमार टिबड़ेवाल समेत कई गणमान्य लोगों और आम जनता ने विधि-विधान और हर्षोल्लास के भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान राम को फूल, माला, अक्षत, चंदन और मिष्ठान अर्पित किये और भगवान राम की आरती की।
Published : 30 March 2023, 2:03 PM IST