हिंदी
महराजगंजः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जिले के दौरे पर आई हैं। इस दौरान राज्यपाल कई कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगी।

आज उन्होंने जिला अस्पताल का दौरा किया और कोविड अस्पताल में टीकाकरण की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने एसएनसीयू वार्ड की महिलाओं से संवाद किया और रोगियों के बीच फल का वितरण भी किया और जेई व एइएस वार्ड का भ्रमण किया।

इसके बाद राज्पाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और कलेक्ट्रेट सभागार में टी.बी. पीड़ितों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की।
Published : 1 November 2021, 1:58 PM IST
Topics : Anandiben Patel Governer Maharajganj uttar pradesh आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश जिला अस्पताल महराजगंज