हिंदी
नौतनवा (महराजगंज): पुलिस भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों को खास सुविधाएं मुहैया कराई हैं। गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर चलने वाली दो गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है। 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को नौतनवा स्टेशन से छपरा तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अब नयी समय सारिणी से चलेगी।
जानें पूरी डिटेल
23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को नौतनवा स्टेशन से छपरा तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अब नये समय सारिणी से चलेगी। पहले यह ट्रेन 3 बजे नौतनवा से छपरा के लिए जाती थी। अब एक घंटा देरी से यानि शाम 4 बजे से अपने गंतव्य को प्रस्थान करेगी।
यहां भी हुआ बदलाव
नकहा जंगल से नौतनवा तक आने वाली विशेष गाड़ी भी इन उपरोक्त पांच दिनों तक बदले समय से अपने गंतव्य को जाएगी। पहले यह गाड़ी शाम साढ़े पांच बजे प्रस्थान करती थी अब 35 मिनट देरी से यानि 6.05 मिनट पर शाम को नकहा जंगल से नौतनवा के लिए जाएगी।
Published : 23 August 2024, 11:48 AM IST
Topics : Dynamite News Maharajganj News Nakha Forest Nautanwa Railway Station गोरखपुर नौतनवा रेलखंड नकहा जंगल नौतनवां स्टेशन पुलिस भर्ती परीक्षा महराजगंज समाचार