हिंदी
महराजगंज: नयी सरकार में आए दिन छेड़खानी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला महराजगंज के सदर कोतवाली का है। ताजा मामला लेदवां गांव में सुबह शौच के लिए जा रही नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है।

सुबह शौच के लिए जा रही युवती के साथ गांव के एक युवक अमित कुमार ने छेड़खानी की। युवक के सिर पर ऐसा भूत सवार था कि युवती के विरोध करने पर सिरफिरे युवक ने पीड़िता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। युवती को जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले पर पुलिस अधीक्षक आऱपी सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि इश मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। छानबीन जारी है दोषी बख्शे नही जाएंगे।
Published : 14 June 2017, 6:36 PM IST
No related posts found.