
निचलौल (महराजगंज): समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से पूरे देश में गम का माहौल है। देश के हर कौने से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में महराजगंज जिले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने भी सपा समर्थकों के साथ मिलकर मुलायम सिंह यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल 'नेताजी' को याद कर भावुक हो गए।
317/ सिसवा विधानसभा से सपा के प्रत्याशी रहे सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने अपने समर्थकों के साथ निचलौल कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव को श्रदांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदन व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह को याद करते हुए कहा कि 'हमने एक सच्चा धरतीपुत्र खो दिया। जो समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरो के चलते थे। वो सिर्फ यूपी के नेताजी नहीं थे, वो पूरे देश के नेताजी थे। एक छोटे से गरीब परिवार से निकल कर देश की राजनीति में अपना बड़ा योगदान दिया।'
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विद्यासागर यादव, महातम यादव,शिवनाथ मद्धेशिया, मुन्ना मद्धेशिया, संजय यादव, विनोद यादव, अयूब खान, घनश्याम शुक्ला, गुड्डू पाण्डेय, दिनेश यादव, विहारी प्रसाद, बिंदु गुप्ता, शमशाद आलम, राघवेंद्र मद्धेशिया, गोपाल विश्वकर्मा, हरेन्द्र, गुलाब यादव, जगदीश मद्धेशिया, विनोद यादव पूर्व प्रधान, मानसिंह यादव, भोजराज सहानी, अमरनाथ यादव, अब्बास अंसारी, शैलेश मद्देशिया, आजाद, अजित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published : 11 October 2022, 6:50 PM IST
Topics : Maharajganj Sushil Kumar Tibrewal uttar pradesh उत्तर प्रदेश नेताजी महराजगंज मुलायम सिंह यादव श्रद्धांजलि सुशील कुमार टिबड़ेवाल