

महराजगंज में बाढ़ से आई आफत की इस घड़ी में जनप्रतिनिधि भी स्थिति का लगातार जायजा ले रहे हैं और पीड़ितों की यथासंभव सहायता करने में जुटे हुए हैं। आज महराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने सदस्यों संग चेहरी का दौरा किया।
महराजगंज: जिले में बाढ़ का कहर जारी है, प्रशासन की तरफ से जहां राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जा रही है वहीं इस आफत की घड़ी में जनप्रतिनिधि भी स्थिति का लगातार जायजा ले रहे हैं और पीड़ितों की यथासंभव सहायता करने में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: DN Exclusive: तस्वीरों में देखिये महराजगंज में बाढ़ से मची तबाही
जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज के अध्यक्ष आलोक प्रसाद समेत कई नेताओं ने चेहरी गांव का दौरा किया और पीड़ितों से उनकी स्थिति जानने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने की महराजगंज डीएम से बात, बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा
इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रभावित लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की भी अपील की।
डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें।
No related posts found.