हिंदी
महराजगंज: जिले में लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज फिर से महराजगंज में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया।

महराजगंज की बाढ़: 'हवा-हवाई' मंत्री को जिला प्रशासन ने दिखाया आईना
इस दौरान वे फरेंदा के खड़खड़िया गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें राहत सामग्री भी दी।

यह भी पढ़ें: बाढ़: प्रशासन ने महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर बंद किया चार पहिया वाहनों का आवागमन
बता दें कि कुछ दिनों पहले बंधा टूटने से दर्जनों गांव में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: बाढ़ के बाद बढ़ा बीमारियों का खतरा, कांग्रेसियों ने किया अस्पताल का निरीक्षण
सीएम योगी नाव से गांव पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने और बाढ़ क्षेत्रों का भी हाल देखा और गोडियनवा बांध का निरीक्षण किया।
डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें।
Published : 25 August 2017, 1:14 PM IST
No related posts found.