Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: बाढ़ ने बरपायी आफत, किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद

महराजगंज जिले के लोगों के लिये यह बाढ़ कई तरह की आफत एक साथ लेकर आयी। कई क्षेत्र जलमग्न होने से किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गयी है। डाइनामाइट न्यूज़ की टीम लगातार बाढ़ग्रस्त इलाकों की LIVE रिपोर्टिंग कर हर पीड़ित की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचा रही है।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: बाढ़ ने बरपायी आफत, किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद

महराजगंज: त्रिमुहानी बंधा टूटने से यहां बाढ़ का कहर जारी है। महराजगंज जिले के लोगों के लिये यह बाढ़ अपने संग कई आफत एक साथ लेकर आयी है। कई क्षेत्र जलमग्न होने से किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गयी है। घरों में भी बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरुरत के सामान समेत कई तरह की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

बाढ़ के कारण पहले से ही परेशान ग्रामीणों के सामने अब कई तरह की समस्याएं खड़ी हो गयी है। खेती-किसानी करने वाले लोगों की परेशानी और भी बढ़ गयी है। उनके खेतों में खड़ी हजारों एकड़ की फसल बर्बाद हो गयी है। चेहरी, महलगंज, रसूलपुर, आईटीएम का इलाका और यहां के खेतों की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गयी है।

हालांकि एनडीआरएफ, एसएसबी, पीएसी-20 बटालियन और स्थानीय पुलिस राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है लेकिन समझा जाता है कि स्थिति को सामान्य होने में अभी काफी वक्त लगेगा।

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 

Exit mobile version