
महराजगंजः जनपद के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मधुबनी के एक खेत में पांच तेंदुए के बच्चे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खेत में रखवाली कर रहे बुजुर्ग दंपत्ति ने जब इन्हें देखा तो वह डर कर भाग गए।
डाइनामाइट न्यूज टीम को मिली जानकारी के अनुसार सदर तहसील के ग्रामसभा मधुबनी में बुजुर्ग दंपति खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच झाड़ियों के पास करीब पांच तेंदुए के बच्चे देखकर वह डर गए। उन्होंने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।
सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नर व मादा तेंदुए मधुबनी क्षेत्र में हो सकते हैं। इसको लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
Published : 24 July 2024, 2:10 PM IST