हिंदी
महराजगंज: श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के परतावल कुसम्हा मार्ग पर बुधवार को पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने काफी दिनों से बंद पड़े गैस गोदाम में छापा मारा। जिसमें पुलिस ने अवैध शराब बनाने की सामग्री जिसमे 18 ड्रम स्प्रिट सहित भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री व एक वाहन बरामद कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

शराब के साथ पकड़े गये आरोपियों की पहचान रविन्द्र पाण्डेय पुत्र रामप्रसाद निवासी छातिराम, लल्लन चौबे पुत्र शिवरतन निवासी कुसुम्हा, धर्मेन्द्र पुत्र रामजीत निवासी चौतरवा थाना फरेन्दा, राजेन्द्र पुत्र रामेश्वर निवासी सिंहपुर थाना अहिरौली कुशीनगर, अशोक कुमार पुत्र रामनारायण निवासी मुंडेरवा थाना नौतनवा के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद में ही पता चलेगा कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल है।
Published : 13 December 2018, 5:27 PM IST
Topics : अवैध शराब आबकारी विभाग आरोपी गिरफ्तार छापा पुलिस अधीक्षक बरामद महराजगंज
No related posts found.