हिंदी
महराजगंज: डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का एक बड़ा असर फिर सामने आया है। पनियरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए नाबालिक दलित लड़की से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, आरोपी हिरासत में
पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा में नाबालिक दलित लड़की ने अपने ही गांव के एक लड़के पर छेड़-छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की के परिजनों पुलिस को दी गयी तहरीरी में बताया कि उनकी बेटी गॉव के बाहर बकरी चराने गयी थी, जहां उसे अकेला पाकर आरोपी लड़के ने उसके साथ छेड़-छाड़ की। परिजनें की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में तो लिया लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया।
यह भी पढ़ें: महराजगंज में त्योहारों के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
डाइनामाइट न्यूज़ ने इस खबर को बड़ी प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। पनियरा पुलिस के थानेदार ओपी चौहान ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए और पीड़ित के बयानों के आधार पर आज आरोपी साहुल के खिलाफ धारा 354, 7/8 पास्को एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
Published : 14 October 2017, 2:24 PM IST
No related posts found.