हिंदी
महराजगंजः उत्तर प्रदेश में इस समय चल रहे मिशन शक्ति अभियान के दौरान आज महिला पुलिस की बीट अधिकारियों ने फरेंदा सर्किल क्षेत्र में मार्च निकालकर कर लोगों को जागरूक किया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य है महिलाओं और लड़कियों को जागरूक कर उनके प्रति होने वाले अपराधों को खत्म किया जा सके। इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर कर उनको कानून के हिसाब से सबक सिखाया जाए, महिलाओं को सुरक्षा का एहसास कराया जाए, इस मिशन के तहत महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सीओ फरेंदा सुनील दत्त दूबे ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत दुर्गा ब्रिगेड का गठन किया गया है जो मनचलों और शोहदों से निपटेंगी।
Published : 19 September 2021, 5:09 PM IST