हिंदी
महाराजगंज: महराजगंज में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ डाइनामाइट न्यूज का फिर एक बड़ा असर सामने आया है। सरकारी धन का दुरूपयोग करने के मामले में डीपीआरओ मनोज त्यागी को तत्काल प्रभाव के साथ सस्पेंड कर दिया गया है।

यह भी पढ़े- अजब शासन-गजब प्रशासन.. फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारी को इनाम.. आधा दर्जन गांवों का चार्ज
डाइनामाइट न्यूज ने मनोज त्यागी की घुसखोरी को सबसे पहले उजागर किया था। डाइनामाइट न्यूज ने यह भी सवाल उठाया था कि इतने भ्रष्ट सहायक विकास अधिकारी को जिला प्रशासन ने कैसे डीपीआरओ का चार्ज दे दिया।

मनोज त्यागी ने सरकारी धन का दुरूपयोग करते हुए शौचालय निर्माण में जमकर धांधली की। शासन ने डाइनामाइट न्यूज की खबर का संज्ञान लेते हुए इन धांधलियों में मनोज त्यागी को सस्पेंड कर दिया है।
यह भी पढ़े- बेशर्म थानेदार ने दिखायी एसपी को आंखे.. लाइन हाजिर होने पर कराया सम्मान समारोह
दो दिन पहले ही डाइनामाइट न्यूज की खबर पर बरगदवां का थानेदार सस्पेंड हुआ था और आज डीपीआरओ सस्पेंड हुआ, इससे जिलेभर के भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े- महराजगंज: बरगदवां के घूसखोर थानेदार का नया पैंतरा.. चोरी और सीनाजोरी
मनोज त्यागी सहायक विकास अधिकारी होकर डीपीआरओ का चार्ज लेकर सरकारी धन का जमकर दुरूपयोग कर रहा था। यही नहीं, डीपीआरओ मनोज त्यागी ने सरकारी योजनाओं के नाम पर जनता से भी जमकर वसूली की। उनका वसूली अभियान जिले में चरम पर रहा।
डाइनामाइट न्यूज ने डीपीआरओ मनोज त्यागी के वसूली अभियान का भी भंडाफोड़ किया था। जिसे लेकर जनता ने भी शासन में कई बार शिकायत की।
दो दिन पहले ही डाइनामाइट न्यूज ने इस बात का भंडाफोड़ किया था कि पनियरा के सेक्रेटरी रमाकांत प्रसाद जिसने प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा किया, उसे कैसे डीपीआरओ मनोज त्यागी ने आधा दर्जन गांवों का चार्ज दे दिया?
Published : 29 January 2018, 4:36 PM IST
Topics : डीपीआरओ मनोज त्यागी महराजगंज
No related posts found.